लखपति दीदी योजना क्या है, इसमें आवेदन कैसे करें, लाभ क्या हैं? जानिए पूरी जानकारी इस व्लॉग पोस्ट में पूरी जानकारी।
भारत के गाँवों में आज भी लाखों महिलाएं हैं जो काबिल होते हुए भी सिर्फ इसलिए अपने सपनों को दबा लेती हैं क्योंकि उन्हें सही प्लेटफॉर्म नहीं मिलता। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। भारत सरकार ने एक ऐसी क्रांतिकारी योजना शुरू की है जिसका नाम है – लखपति दीदी योजना।
जी हाँ! अब गाँव की साधारण महिला भी लाखों की कमाई कर सकती है। और यह सिर्फ सपना नहीं, बल्कि एक हकीकत बन रही है। आइए, इस योजना को हम एक सरल भाषा में समझते हैं।

लखपति दीदी योजना क्या है? (What is Lakhpati Didi Yojana in Hindi)
लखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को 1 लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय अर्जित करने में मदद दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को सरकार की तरफ से 1 लाख से 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के दिया जाता है। और सरकार के तरफ से ट्रैनिंग भी करायी जाती है।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को छोटे-छोटे व्यवसाय, स्किल डेवलपमेंट और सरकारी सहयोग के ज़रिए लखपति बनाना है।
योजना की मुख्य बातें (Main Features of Lakhpati Didi Yojana)
विशेषता | विवरण |
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
शुरुआत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
लक्ष्य | हर गाँव से 2 करोड़ महिलाएं लखपति बनें |
फोकस क्षेत्र | ग्रामीण महिलाएं, स्वयं सहायता समूह |
कार्य | सिलाई, मशरूम खेती, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, डिजिटल सेवाएं आदि |
सहायता | ट्रेनिंग, लोन, उपकरण और सरकारी मार्केटिंग सपोर्ट |
क्यों ज़रूरी है यह योजना?
ग्रामीण भारत में आज भी महिलाएं मुख्यतः घर के कामों तक ही सीमित हैं। लेकिन उनके अंदर हुनर, मेहनत और आत्मबल की कोई कमी नहीं है। इस योजना से:
- महिलाओं को आत्मनिर्भरता का मौका मिलेगा।
- पारिवारिक आय बढ़ेगी।
- सामाजिक बदलाव आएगा।
- गाँवों में गरीबी घटेगी।
- बेटियों को शिक्षा और स्वावलंबन की प्रेरणा मिलेगी।
चलिए जानते हैं एक “लखपति दीदी” की कहानी – गांव की गीता से बिजनेस वुमन तक
गीता देवी, बिहार के एक छोटे से गांव की गृहिणी थीं। घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। एक दिन गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें लखपति दीदी योजना के बारे में बताया।
गीता देवी ने योजना के तहत बकरी पालन और मशरूम खेती की ट्रेनिंग ली। शुरुआत में सरकार की मदद से उन्हें ₹50,000 का लोन मिला। धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और एक साल में ही गीता देवी की कमाई ₹1.25 लाख हो गई।
आज गीता सिर्फ अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि गांव की और महिलाओं की भी प्रेरणा बन चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: sarkariyojanayee.com/up-samuhik-vivah-yojana-2-0-registration
योजना के अंतर्गत क्या-क्या सिखाया जाता है?
- सिलाई-कढ़ाई और बुनाई
- पशुपालन (बकरी, मुर्गी, गाय)
- मशरूम की खेती और जैविक खेती
- ब्यूटी पार्लर और मेंहदी आर्ट
- डिजिटल सेवाएं – CSC, मोबाइल रिपेयरिंग, ई-कॉमर्स
- मिलेट्स प्रोसेसिंग और फूड प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग
कैसे करें आवेदन? (How to Apply for Lakhpati Didi Yojana)
- अपने नज़दीकी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ें।
- अपने ब्लॉक/ग्राम पंचायत में मौजूद सरकारी मिशन (NRLM) कार्यालय में संपर्क करें।
- ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं।
- स्किल सीखने के बाद योजना के तहत लोन या उपकरण की मांग करें।
- स्टार्टअप शुरू करें – और बन जाएं लखपति दीदी !
वित्तीय सहायता और बैंक लोन
इस योजना के तहत SHG से जुड़ी महिलाओं को बैंक से बिना गारंटी 1लाख से 5 लाख तक लोन दिया जाता है। सरकार इस लोन पर सब्सिडी भी देती है। साथ ही समय पर भुगतान करने पर ब्याज में छूट भी दी जाती है।
कौन-कौन सी संस्थाएं करती हैं सहयोग?
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM)
- स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (SRLM)
- भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, NABARD
- ट्रेनिंग पार्टनर – DDU-GKY, RSETI
लक्ष्य क्या है सरकार का?
प्रधानमंत्री जी ने लक्ष्य रखा है कि:
- 2025 तक 2 करोड़ ग्रामीण महिलाएं “लखपति दीदी” बनें।
- हर गांव में कम से कम 3-5 महिलाएं लाखों की कमाई करें।
- महिलाओं को डिजिटल, आंत्रप्रेन्योरशिप और फाइनेंशियल स्किल में दक्ष बनाया जाए।
योजना का मुख्य उद्देश्य (Main Objective of Lakhpati Didi Yojana)
- आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता
- परिवार की आय में वृद्धि
- बच्चों की अच्छी शिक्षा
- सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि
- महिलाएं बनेंगी रोल मॉडल
आप कैसे जुड़ सकते हैं?
अगर आप या आपके गांव की कोई बहन/माँ/महिला इस योजना से जुड़ना चाहती हैं, तो:
- https://aajeevika.gov.in पर जाएं
- स्थानीय ग्राम पंचायत से संपर्क करें
- SHG से जुड़ें और ट्रेनिंग लें
Disclaimer
यह सरकारी वेबसाईट नहीं है, इसका संचालन मात्र जानकारी साझा कारेने के उद्देश्य से किया जाता है। इस वेबसाईट पर सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है, यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए माफी चाहेंगे।
धन्यवाद…