UPSSSC PET Online Registration 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सत्र 2025 के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पीईटी-2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 2 मई को जारी कर दिया गया है।

UPSSSC PET Online Registration 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सत्र 2025 के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पीईटी-2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 2 मई को जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रैशन की प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रैशन करने की अंतिम तारीख 17 जून 2025 है। रजिस्ट्रैशन शुल्क जमा करने एवं आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 24 जून तय की गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह “ग” के समस्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया में पीईटी पास होना अनिवार्य कर दिया है। प्रत्येक साल पीईटी में 30 लाख से ऊपर परीक्षार्थी भाग लेते है। पहले पीईटी की वैधता 1 साल की होती थी, लेकिन पीईटी की वैधता 2025 से 3 साल की हो जायेगी। 3 साल की वैधता का लाभ 2025 से की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी उठा सकेंगे।
UPSSSC PET Online Registration कैसे करें
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा(पीईटी-2025) हेतु आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट :upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
किन पदों के लिए जरूरी है? पीईटी पास करना
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापित सभी पदों जैसे-यूपी एएनम, मंडी परिषद, संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऐग्रिकल्चर असिस्टेन्ट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेन्ट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि सभी पदों पर नौकरी पाने के लिए पहले पईटी पास करना अनिवार्य होगा।
शैक्षणिक योग्यता क्या होती है पईटी के लिए
पईटी में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के लिए 10 वीं पास करना अनिवार्य होता है।

आयु सीमा क्या है पीईटी के लिए
जिन अभ्यर्थियों की उम्र 18 से ऊपर और 40 साल से काम हो वे सभी पीईटी का फॉर्म भरने के लिए योग्य माने जाएंगे।
परीक्षा का पैटर्न
पीईटी परीक्षा के पेपर में 100 प्रश्न 100 अंक के होते है। यानि कि प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है। निगेटिव मार्किंग होता है, एक गलत उत्तर के लिए चौथाई काट लिया जाता है।
पीईटी परीक्षा का सिलेबस :
- भारतीय इतिहास
- राष्ट्रीय आंदोलन
- भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
- सामान्य विज्ञान
- प्रारंभिक गणित
- सामान्य हिन्दी
- सामान्य अंग्रेजी
- तर्कशक्ति
- संसामयिकी
- सामान्य जागरूकता
- अपठित हिन्दी
- ग्राफ
- तालिका
इसे भी पढ़ें :https://www.sarkariyojanayee.com/ssc-gd-bharti